Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची :  कांके स्थित मंदिर में शिवलिंग क्षतिग्रस्त मिला,  तनाव, पुलिस जांच में जुटी

राजधानी रांची के कांके थाना क्षेत्र के संग्रामपुर गांव स्थित एक प्राचीन शिव मंदिर में रविवार सुबह शिवलिंग क्षतिग्रस्त मिलने के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया. घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और श्रद्धालु मंदिर परिसर में जुट गए तथा दोषियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे.
Advertisement
Advertisement

Ranchi :  राजधानी रांची के कांके थाना क्षेत्र के संग्रामपुर गांव स्थित एक प्राचीन शिव मंदिर में रविवार सुबह शिवलिंग क्षतिग्रस्त मिलने के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया. घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और श्रद्धालु मंदिर परिसर में जुट गए तथा दोषियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे.


बताया जा रहा है कि रोज की तरह सुबह श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचे थे. इसी दौरान उन्होंने मंदिर में स्थापित शिवलिंग को क्षतिग्रस्त देखा. सूचना तेजी से पूरे गांव में फैल गई, जिसके बाद लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया.

 


घटना की जानकारी मिलते ही कांके थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर स्थिति को शांत कराया. पुलिस ने मंदिर परिसर का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं. साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रही है ताकि घटना में शामिल लोगों की पहचान की जा सके.


ग्रामीणों ने इस घटना की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है. उनका कहना है कि इस तरह की घटना धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली है और दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाना चाहिए.

 

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है. आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है. घटना के बाद एहतियात के तौर पर मंदिर परिसर और आसपास के इलाके में पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी गई है.


प्रशासन ने लोगों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की है. पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही