Ranchi News : दुर्गा पूजा महोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने की पहल शुरू हो गई है. दुर्घटनाओं की आशंका को देखते हुए नगर निगम क्षेत्र के खुले नाले में स्लैब लगाए जा रहे है. नगर आयुक्त के निर्देश पर निगम की पूरी टीम पूजा समितियों के साथ समन्वय स्थापित कर लोगों को सुविधाए उपलब्ध कराने में जुटी है.
इसे भी पढ़ें...
इसी क्रम में श्रद्धालुओं को पूजा पंडालों तक पहुंचने वाले मार्गों पर खुले नालों पर स्लैब लगाए गए. इस दौरान शहर के वार्ड संख्या 20 के जालान रोड में लगभग 30 फीट, वार्ड संख्या 22 के बंगला स्कूल क्षेत्र में लगभग 60 फीट और वार्ड संख्या 49 में बिहारी पूजा क्लब के निकट लगभग 200 फीट लंबी नाली पर ढलाई कराई गई.
शहर के 53 वार्डों में 176 पूजा पंडालों तक पहुंचने वाले मार्गों का निरीक्षण
नगर निगम पूजा समितियों से समन्वय स्थापित कर खुले नालों की जानकारी प्राप्त की गई. इसके बाद चरणबद्ध तरीके से स्लैब लगाने का कार्य कराया गया. अब तक 370 से अधिक स्लैब उपलब्ध कराकर खुले नालियों को ढकने का कार्य किया जा चुका है. निगम के पास वर्तमान में 250 से अधिक स्लैब का अतिरिक्त स्टॉक उपलब्ध है, ताकि जरूरत पड़ने पर तत्काल व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके.
नगर निगम सभी पूजा समितियों एवं सम्मानित नागरिकों से अपील किया है कि यदि पूजा पंडालों के मार्गों या आसपास कहीं खुले नाले पर स्लैब लगाने की आवश्यकता हो, तो इसकी सूचना निगम के टोल फ्री नंबर 18005701235 पर दें. नजदीकी अंचल कार्यालय से संपर्क करने की अपील की है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

