Search

 
 
 

IITF में रांची स्मार्ट सिटी मॉडल बना आकर्षण का केंद्र

Ranchi News :रांची स्मार्ट सिटी के तहत 656.3 एकड़ में ग्रीनफील्ड टाउनशिप विकसित की जा रही है. इसके इंटीग्रेटेड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट पर करीब 469.96 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं. इसमें आधुनिक सड़कें,24 घंटे बिजली और जलापूर्ति, सीवरेज, ड्रेनेज तथा भूमिगत यूटिलिटी नेटवर्क जैसी सुविधाएं शामिल हैं.
 
भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला

Ranchi News : नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला (IITF)-2026 में झारखंड पवेलियन में प्रदर्शित रांची स्मार्ट सिटी मॉडल दर्शकों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. मॉडल के जरिए रांची के आधुनिक शहरी विकास, तकनीकी सुविधाओं और भविष्य की योजनाओं की झलक पेश की गई है.

 

 

रांची स्मार्ट सिटी के तहत 656.3 एकड़ में ग्रीनफील्ड टाउनशिप विकसित की जा रही है. इसके इंटीग्रेटेड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट पर करीब 469.96 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं. इसमें आधुनिक सड़कें,24 घंटे बिजली और जलापूर्ति, सीवरेज, ड्रेनेज तथा भूमिगत यूटिलिटी नेटवर्क जैसी सुविधाएं शामिल हैं.

 

परियोजना के तहत करीब 146.2 करोड़ रुपये की लागत से कमांड कंट्रोल एंड कम्युनिकेशन सेंटर (C4) भी विकसित किया गया है. इसके माध्यम से सीसीटीवी निगरानी, ट्रैफिक मॉनिटरिंग, ई-चालान और स्मार्ट सुरक्षा व्यवस्था संचालित की जा रही है.

 

स्मार्ट सिटी के कुल क्षेत्रफल का 37 प्रतिशत हिस्सा हरित क्षेत्र और खुले स्थानों के लिए निर्धारित किया गया है. वहीं 72 भूखंडों की ई-नीलामी के जरिए आवासीय, व्यावसायिक और संस्थागत निवेश को बढ़ावा देने की योजना है. शहर में 16 एमएलडी क्षमता का सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) और उपचारित जल के पुनः उपयोग की व्यवस्था भी की जा रही है.

 

झारखंड सरकार रांची को शिक्षा, कौशल विकास और ज्ञान आधारित उद्योगों के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करना चाहती है. इसके लिए अगले पांच से दस वर्षों में रांची को पूर्वी भारत के अग्रणी शैक्षणिक और कौशल विकास केंद्रों में शामिल करने का लक्ष्य रखा गया है. इससे स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने और शिक्षा व नौकरी के लिए दूसरे राज्यों में होने वाले पलायन को कम करने में मदद मिलने की उम्मीद है.

 

IITF में प्रदर्शित यह मॉडल आधुनिक आधारभूत संरचना, हरित विकास और निवेश के जरिए रांची को भविष्य के शहर के रूप में विकसित करने की राज्य सरकार की परिकल्पना को सामने रख रहा है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही