Search

Ranchi : PM-VBRY के तहत रांची में विशेष कार्यक्रम, लाभार्थियों को मिली प्रोत्साहन राशि

Ranchi : प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना (PM-VBRY) के सफल क्रियान्वयन के उपलक्ष्य में रांची के शौर्य सभागार में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से देशभर के लाभार्थियों को संबोधित किया और प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (DBT) के जरिए प्रोत्साहन राशि का वितरण किया.
 
कार्यक्रम में उपस्थित पीएफ कमिश्नर शरीफ तनवीर ने कहा कि प्रधानमंत्री के विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में नियोक्ताओं और लाभार्थियों की महत्वपूर्ण भूमिका है. उन्होंने कहा कि इस योजना के जरिए रोजगार के अवसर बढ़ रहे हैं और आने वाले समय में भी यह पहल प्रभावी रूप से जारी रहेगी.

Uploaded Image

उन्होंने जानकारी दी कि झारखंड में इस योजना से संबंधित कार्यक्रम रांची, बोकारो, जमशेदपुर और चास सहित चार स्थानों पर आयोजित किए गए, जबकि देशभर में लगभग 200 स्थानों पर ऐसे कार्यक्रम हुए.

योजना के लाभार्थी विराट सिंह ने बताया कि वह रांची स्थित रमाडा होटल के फाइनेंस विभाग में कार्यरत हैं. उन्होंने कहा कि योजना के तहत मिलने वाली प्रोत्साहन राशि उनके लिए काफी उपयोगी साबित होगी और भविष्य में मिलने वाली आर्थिक सहायता से उन्हें और सहयोग मिलेगा. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार जताते हुए कहा कि यह योजना युवाओं को रोजगार से जोड़ने और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही