Search

Ranchi : IMS रांची में 'स्ट्रेस मैनेजमेंट एवं करियर संवर्धन' विषय पर विशेष व्याख्यान

Ranchi : रांची विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (IMS) में बुधवार को "स्ट्रेस मैनेजमेंट एवं करियर संवर्धन" विषय पर एक विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रख्यात शिक्षाविद् प्रो. नवीन कुमार मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए.
 
इसे भी पढ़ें..

अपने संबोधन में प्रो. नवीन कुमार ने विद्यार्थियों को तनाव से निपटने के प्रभावी उपाय बताए. उन्होंने कहा कि समय का सही प्रबंधन, सकारात्मक सोच, नियमित अध्ययन और आत्म-अनुशासन अपनाकर तनाव को काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है. उन्होंने छात्रों को अपने संचार कौशल, नेतृत्व क्षमता और व्यावसायिक दक्षताओं को विकसित करने पर भी जोर दिया, ताकि वे करियर में बेहतर अवसर प्राप्त कर सकें. कार्यक्रम के दौरान संस्थान के निदेशक डॉ. अमर कुमार चौधरी ने प्रो. नवीन कुमार को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया.

इस अवसर पर विद्यार्थियों ने तनाव प्रबंधन, व्यक्तित्व विकास और करियर निर्माण से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी प्राप्त की. संस्थान के अनुसार, यह व्याख्यान छात्रों के शैक्षणिक और पेशेवर जीवन में उपयोगी साबित होगा.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही