Search

 
 
 

Ranchi : जन शिकायत समाधान कार्यक्रम में SSP ने सुनीं लोगों की समस्याएं, निष्पादन के निर्देश

Ranchi : आम लोगों की शिकायतों का त्वरित और पारदर्शी समाधान सुनिश्चित करने के लिए रांची पुलिस ने नई पहल शुरू की है. अब जिले के सभी थानों में प्रत्येक बुधवार जन शिकायत समाधान कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. इसकी शुरुआत आज से हुई, जहां पुलिस अधिकारियों ने थानों में पहुंचकर लोगों की शिकायतें सुनीं और कई मामलों का मौके पर ही निपटारा किया.
 

Ranchi : आम लोगों की शिकायतों का त्वरित और पारदर्शी समाधान सुनिश्चित करने के लिए रांची पुलिस ने नई पहल शुरू की है. अब जिले के सभी थानों में प्रत्येक बुधवार जन शिकायत समाधान कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. इसकी शुरुआत आज से हुई, जहां पुलिस अधिकारियों ने थानों में पहुंचकर लोगों की शिकायतें सुनीं और कई मामलों का मौके पर ही निपटारा किया.


इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन लालपुर थाना पहुंचे. उन्होंने फरियादियों से सीधे बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को मामलों का निष्पक्ष एवं समयबद्ध निष्पादन करने का निर्देश दिया. कार्यक्रम में भूमि विवाद, पारिवारिक विवाद, मारपीट सहित विभिन्न प्रकार की शिकायतें सामने आईं.

Uploaded Image

शिकायक सुनते हुए


कार्यक्रम के दौरान एक पारिवारिक विवाद का मामला चर्चा का विषय बना. एक बुजुर्ग ने अपनी बहू पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया. दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद पता चला कि बुजुर्ग का बेटा बेरोजगार है, जबकि बहू अपने छोटे बेटे की पढ़ाई और अन्य खर्चों को लेकर परेशान है. बुजुर्ग की लगभग 12 हजार रुपये मासिक आय की जानकारी मिलने पर एसएसपी ने उनसे पोते की शिक्षा के लिए हर महीने 2 हजार रुपये सहयोग करने का सुझाव दिया. बुजुर्ग ने इसे तुरंत स्वीकार कर लिया, जिसके बाद दोनों पक्ष आपसी सहमति से संतुष्ट होकर घर लौट गए.


बुधवार को आयोजित इस अभियान में लालपुर थाना में कुल 10 शिकायतें दर्ज हुईं. वहीं, डेली मार्केट थाना में कोई शिकायत नहीं आई, जबकि हिंदपीढ़ी थाना में जमीन विवाद से जुड़े दो मामले पहुंचे. शहर के अन्य थानों में भी लोगों की शिकायतें सुनी गईं और कई मामलों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया. शेष मामलों के जल्द निष्पादन का भरोसा दिया गया.


एसएसपी राकेश रंजन ने कहा कि यह कार्यक्रम अब हर बुधवार जिले के सभी थानों में नियमित रूप से आयोजित होगा. इसका उद्देश्य पुलिस और जनता के बीच विश्वास बढ़ाना, लोगों को थाने में सहज माहौल उपलब्ध कराना और उनकी शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है. उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इस पहल को लगातार जारी रखा जाएगा ताकि आम लोगों को बेहतर पुलिस सेवा और समय पर न्याय मिल सके.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही