Search

Ranchi : सेंट जेवियर्स कॉलेज के जियो क्लब ने हुरुआ गांव के लिए चलाया दान संग्रह अभियान

Ranchi : सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची के भूगोल विभाग के जियो क्लब द्वारा 27 जुलाई से 4 अगस्त 2026 तक पातेड़, हुरुआ गांव के लिए एक विशेष दान संग्रह अभियान चलाया गया. अभियान का उद्देश्य ग्रामीणों की आवश्यकताओं को पूरा करने के साथ-साथ विद्यार्थियों में सामाजिक उत्तरदायित्व और सामुदायिक सेवा की भावना को बढ़ावा देना था.
 
अभियान के दौरान विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं शुभचिंतकों के सहयोग से 50 कॉपियां, 50 पैकेट सैनिटरी पैड, विभिन्न प्रकार की स्टेशनरी सामग्री और नगद राशि एकत्रित की गई. एकत्रित सामग्री का वितरण 15 अगस्त 2026 को पातेड़ गांव के ग्रामीणों के बीच किया जाएगा. इसी अवसर पर स्वास्थ्य, स्वच्छता, शिक्षा एवं सामाजिक जागरूकता विषयों पर एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा.

इस अभियान को सफल बनाने में सम्राट, अल्का, अंकित, राहुल, प्रीति, श्रेयश, अमन, उमंग और वंदना ने समर्पित भाव से महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

कॉलेज की ओर से बताया गया कि यह पहल सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची की सामाजिक उत्तरदायित्व, सामुदायिक सेवा और मानवीय मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है. इस तरह के अभियानों के माध्यम से विद्यार्थियों को समाज के प्रति संवेदनशील बनाते हुए सकारात्मक परिवर्तन की दिशा में सक्रिय योगदान देने के लिए प्रेरित किया जा रहा है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही