Search

 
 
 

रांची : उषा मार्टिन विश्वविद्यालय में छात्रा ने की आत्महत्या

झारखंड की राजधानी रांची स्थित ऊषा मार्टिन विश्वविद्यालय में बीकॉम प्रथम सेमेस्टर की एक छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.  मिली जानकारी के अनुसार, छात्रा अपने कमरे में मृत अवस्था में पाई गई.
 

Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची स्थित उषा मार्टिन विश्वविद्यालय में बीकॉम प्रथम सेमेस्टर की एक छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.  मिली जानकारी के अनुसार, छात्रा अपने कमरे में मृत अवस्था में पाई गई.

 

साथ रहने वाले छात्रों ने दरवाजा काफी देर तक बंद रहने पर संदेह होने पर इसकी सूचना प्रशासन को दी. दरवाजा खोले जाने पर छात्रा को फंदे से लटका हुआ पाया गया. इसके बाद विश्वविद्यालय प्रबंधन और स्थानीय पुलिस को तुरंत सूचना दी गई.

 

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटना के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही