Search

 
 
 

Ranchi : MGM मेडिकल कॉलेज में हॉस्टल की कमी को लेकर नेपाल हाउस के बाहर छात्रों का प्रदर्शन

Ranchi : हॉस्टल और अन्य सुविधाओं की मांग को लेकर छात्रों ने नेपाल हाउस स्थित स्वास्थ्य विभाग के बाहर प्रदर्शन किया. प्रदर्शन के बाद स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने छात्रों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं.
 

Ranchi : हॉस्टल और अन्य सुविधाओं की मांग को लेकर छात्रों ने नेपाल हाउस स्थित स्वास्थ्य विभाग के बाहर प्रदर्शन किया. प्रदर्शन के बाद स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने छात्रों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं.

 

छात्रों ने मंत्री को बताया कि MGM मेडिकल कॉलेज, जमशेदपुर में हॉस्टल की भारी कमी है. कई छात्र और पैरामेडिकल स्टाफ बाहर किराये के कमरों में रहने को मजबूर हैं. उन्होंने कहा कि जब तक नया हॉस्टल नहीं बनता, तब तक वैकल्पिक व्यवस्था की जाए.

 

छात्रों की बात सुनने के बाद स्वास्थ्य मंत्री ने तुरंत कॉलेज के अधीक्षक से फोन पर बात की. उन्होंने हॉस्टल की व्यवस्था नहीं होने पर नाराजगी जताई और पूछा कि इस समस्या की जानकारी पहले क्यों नहीं दी गई.

 

अधीक्षक ने बताया कि मेडिकल सीटें बढ़ने से छात्रों की संख्या बढ़ी है. हॉस्टल में जगह कम होने के कारण कई छात्र बाहर रह रहे हैं और कॉलेज परिसर में नया हॉस्टल बनाने के लिए पर्याप्त जमीन भी उपलब्ध नहीं है.

 

स्वास्थ्य मंत्री ने अधीक्षक को हॉस्टल की सभी जरूरतों का विस्तृत प्रस्ताव जल्द भेजने का निर्देश दिया. साथ ही छात्रों को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा और हॉस्टल निर्माण की दिशा में आवश्यक कदम उठाए जाएंगे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही