Search

रांची : मारवाड़ी कॉलेज में Essential Skills Workshop का सफल आयोजन

  • 150 से अधिक विद्यार्थियों ने लिया भाग

Ranchi : मारवाड़ी कॉलेज में Emversity एवं राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के संयुक्त तत्वावधान में जे.सी. बोस हॉल में Essential Skills Workshop का सफल आयोजन किया गया. यह कार्यक्रम प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार के निर्देशन में संपन्न हुआ.

 

Uploaded Image

 

इस कार्यशाला में प्राथमिक उपचार (First Aid), CPR प्रशिक्षण, दैनिक स्वच्छता तथा आपातकालीन प्रतिक्रिया जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विद्यार्थियों को व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया. कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण लाइव CPR प्रशिक्षण रहा, जिसमें छात्रों को आपातकालीन परिस्थितियों में जीवन बचाने की तकनीकों की वास्तविक जानकारी प्रदान की गई.

 

Uploaded Image

कार्यक्रम में 150 से अधिक छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं NSS स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और प्रशिक्षण सत्रों में सक्रिय सहभागिता दिखाई. Emversity से आए प्रमाणित स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं आपात स्थितियों से निपटने के उपायों की विस्तृत जानकारी दी.प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार ने विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी और आत्मविश्वास की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के कौशल जीवन में अत्यंत उपयोगी होते हैं और समाज सेवा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं.

 

कार्यक्रम का संचालन NSS Unit 2 के कार्यक्रम पदाधिकारी अनुभव चक्रवर्ती के मार्गदर्शन में किया गया. साथ ही NSS Unit 1 की कार्यक्रम पदाधिकारी सीमा चौधरी तथा NSS Unit 3 के कार्यक्रम पदाधिकारी जयप्रकाश रजक की उपस्थिति एवं सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ.

 

Uploaded Image

 

कार्यक्रम की सफलता में NSS स्वयंसेवक नितीश, सरोज, यति, श्रुति, लकी, सिद्धांत एवं उदय सहित विभिन्न विभागों गणित, विज्ञान एवं व्यावसायिक विभाग के विद्यार्थियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा. सभी स्वयंसेवकों ने अनुशासन, व्यवस्थापन एवं संचालन में सराहनीय भूमिका निभाई.कार्यक्रम के अंत में गणित विभागाध्यक्ष घनश्याम प्रसाद ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए आयोजकों, प्रशिक्षकों, NSS टीम, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//