Search

 
 
 

रांची: उपायुक्त कार्यालय के मुख्य गेट के पास सड़कों पर बहता सप्लाई वाटर, जिम्मेदारों ने फेरी आंखें

राजधानी रांची में सरकारी लापरवाही की एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसने सिस्टम की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. नगर निगम कार्यालय से महज 100 मीटर की दूरी पर और उपायुक्त कार्यालय के मुख्य गेट के ठीक सामने सप्लाई वाटर खुलेआम सड़क पर बहता रहा है.
 

Ranchi: राजधानी रांची में सरकारी लापरवाही की एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसने सिस्टम की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. नगर निगम कार्यालय से महज 100 मीटर की दूरी पर और उपायुक्त कार्यालय के मुख्य गेट के ठीक सामने सप्लाई वाटर खुलेआम सड़क पर बहता रहा है. लेकिन जिम्मेदार विभाग बेखबर बने रहे.

 

मौके पर हालात इतने बदतर हैं कि जैसे ही वाटर सप्लाई शुरू होती है, जमीन के नीचे से कई जगहों पर पाइपलाइन फटने की तरह पानी उफन पड़ता है. कुछ ही मिनटों में सड़क जलधारा में तब्दील हो जाती है. तेज बहाव के साथ हजारों लीटर पानी बर्बाद हो जाता है. राहगीरों ने कहा कि नाली निर्माण के बाद से यह समस्या लगातार बनी हुई है, लेकिन नगर निगम और इससे संबंधित पदाधिकारी  कार्रवाई के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति कर रहे हैं.

 

लोगों ने बताया कि दुर्गापूजा के बाद से सड़क पर पानी बह रहा है. सबसे पहले रातु रोड वेजिटेबल मार्केट के सामने मंदिर के पास से पानी बह रह था, लेकिन आज दर्जनों स्थानों से पानी निकलना शुरु हो गया है.

 

स्थानीय लोगों ने कई बार शिकायत दर्ज कराई, मगर जिम्मेदार अधिकारी मामले को दबाने में लगे रहे. सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि यह पूरा खेल जिला प्रशासन के रोजाना आवागमन वाले मार्ग पर हो रहा है, फिर भी न तो पाइपलाइन की मरम्मत हुई और न ही पानी की बर्बादी रोकने के लिए कोई ठोस कदम उठाया गया.

 

अब सवाल यह उठ रहा है कि जब प्रशासन के नाक के नीचे ही पानी की इस तरह बर्बाद हो रहा है, तो शहर के दूर-दराज इलाकों की हालत कितनी बदहाल होगी. इसे लेकर लोगों में भारी आक्रोश है और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही