Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Ranchi : थैलेसीमिया व हीमोफीलिया मरीजों ने डॉक्टर्स डे पर डॉक्टरों का किया सम्मान

Ranchi : राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे के मौके पर लहू बोलेगा रक्तदान संगठन और झारखंड थैलेसीमिया, सिकल सेल एनीमिया, हीमोफीलिया और अप्लास्टिक एनीमिया पीड़ित एसोसिएशन की ओर से डॉक्टरों के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया गया.

इस दौरान रक्त विकार और अन्य गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों, उनके परिजनों, समाजसेवियों और रक्तदाताओं ने डॉक्टरों को स्मृति चिन्ह, झारखंडी अंगवस्त्र और फूल देकर सम्मानित किया.


कार्यक्रम में रांची के सिविल सर्जन डॉ. प्रभात कुमार, सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. बिमलेश सिंह, हेमेटोलॉजिस्ट डॉ. खुशबू प्रवीन, डॉ. स्टीफन खैस सहित सदर अस्पताल के हेमेटोलॉजी विभाग, ब्लड बैंक और पैथोलॉजी विभाग के डॉक्टरों और कर्मचारियों को सम्मानित किया गया.


आयोजकों ने बताया कि डॉक्टर्स साहब का आभार अभियान 1 जुलाई से 3 जुलाई तक चलेगा. इस अभियान के तहत विभिन्न अस्पतालों में डॉक्टरों का सम्मान कर उनके योगदान के लिए धन्यवाद दिया जाएगा.


कार्यक्रम में नदीम खान, संजय टोप्पो, संजय महतो, देवकी देवी, सीमा देवी, शांति देवी, सोगनी महतो, नीलू टोप्पो, सोनम कुमारी, साजदा अंसारी, अनीश टोप्पो, शिव कुमार महतो, सौरव कुमार महतो, रूबी प्रवीन और सुरैया परवीन सहित कई लोग मौजूद रहे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही