Search

 
 
 

रांची: 50वीं सब जूनियर व जूनियर राष्ट्रीय योग प्रतियोगिता 27 से

रांची में योग प्रतियोगिता होने जा रहा है. झारखंड योग एसोसिएशन और अरविंदो सोसायटी (हेसल ब्रांच) के संयुक्त प्रयास से 50वीं सब जूनियर व जूनियर राष्ट्रीय योग प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है.
 

Ranchi : रांची में योग प्रतियोगिता होने जा रहा है. झारखंड योग एसोसिएशन और अरविंदो सोसायटी (हेसल ब्रांच) के संयुक्त प्रयास से 50वीं सब जूनियर व जूनियर राष्ट्रीय योग प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है. यह प्रतियोगिता 27 से 30 दिसंबर तक रातू रोड स्थित रतनलाल जैन स्मृति भवन परिसर में होगी.

Uploaded Image

आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता की लगभग सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. आयोजन समिति ने आज प्रतियोगिता स्थल और खिलाड़ियों के ठहरने की जगहों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की.

 

इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश के 27 राज्यों से करीब 950 खिलाड़ी और तकनीकी अधिकारी भाग लेंगे. प्रतियोगिता में 8 से 18 वर्ष तक के बालक और बालिकाएं शामिल होंगे. प्रतिभागियों को 6 आयु वर्गों में बांटा गया है.

 

प्रतियोगिता में पारंपरिक योग आसनों के साथ-साथ आर्टिस्टिक योग, रिदमिक योग और फ्री फ्लो योग की प्रतियोगिताएं भी होंगी. अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, सिक्किम और त्रिपुरा की टीमें पहले ही रांची पहुंच चुकी हैं. खिलाड़ियों और अधिकारियों के ठहरने की व्यवस्था रानी सती मंदिर धर्मशाला, दिगंबर जैन भवन और रतनलाल जैन समिति भवन में की गई है.

 

27 दिसंबर को सुबह 10:30 बजे प्रतियोगिता का भव्य उद्घाटन होगा. उद्घाटन कार्यक्रम में मार्च-पास्ट, योग प्रदर्शन, रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम और 50 किलो का केक काटने का आयोजन किया जाएगा.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही