Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची: हिंदपीढ़ी में युवक की गोली मारकर हत्या में शामिल आरोपी ने किया सरेंडर

Ranchi: हिंदपीढ़ी में साहिल नाम के युवक की गोली मारकर हत्या करने के आरोपी अमन राजा ने सोमवार को सरेंडर कर दिया. कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोए के नेतृत्व में पुलिस की टीम लगातार अमन राजा की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही थी.
Advertisement
Advertisement

Ranchi: हिंदपीढ़ी में साहिल नाम के युवक की गोली मारकर हत्या करने के आरोपी अमन राजा ने सोमवार को सरेंडर कर दिया. कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोए के नेतृत्व में पुलिस की टीम लगातार अमन राजा की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही थी. इसी दबिश से परेशान होकर अरमान ने सोमवार को रांची सिविल कोर्ट में सरेंडर कर दिया. 


उल्लेखनीय है कि इस मामले में रांची पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पूर्व पार्षद असलम को जेल से निकलते ही गिरफ्तार कर फिर से जेल भेज दिया था. उल्लेखनीय है कि बीते दस अगस्त को हिंदपीढ़ी में साहिल की गोली मारकर हत्या करने के बाद इलाके में तनाव व्याप्त हो गया था. हिंदीपीढ़ी ग्वाला टोली में उपद्रव की स्थिति बन गयी थी. 


कुछ उपद्रवियों ने अरमान के घर में घुसकर तोड़फोड़ की. आगजनी भी की. अमन सोसाइटी सामुदायिक हॉल में भी उपद्रवियों ने तोड़फोड़ की और कार को क्षतिग्रस्त कर दिया. बुलेट मोटरसाइकिल में आग लगा दी. 


सैकड़ों कुर्सियों और शीशे को तोड़ डाला था. मृतक के परिजनों ने पूर्व पार्षद के भाई पर हत्या में शामिल होने का शक जताया है. साहिल की हत्या करने के बाद से अरमान फरार हो गया था.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही