Search

 
 
 

रांची: सीआईडी ने डिजिटल अरेस्ट धोखाधड़ी के मुख्य आरोपी को पकड़ा

झारखंड अपराध अनुसंधान विभाग (सीआईडी) रांची के साइबर क्राइम थाना को एक सफलता मिली है. विभाग ने डिजिटल अरेस्ट धोखाधड़ी के एक बड़े मामले में मुख्य आरोपी योगेश सिंह सिसोदिया को राजस्थान के जयपुर से गिरफ्तार किया है.
 

Ranchi : झारखंड अपराध अनुसंधान विभाग (सीआईडी) रांची के साइबर क्राइम थाना को एक सफलता मिली है. विभाग ने डिजिटल अरेस्ट धोखाधड़ी के एक बड़े मामले में मुख्य आरोपी योगेश सिंह सिसोदिया को राजस्थान के जयपुर से गिरफ्तार किया है. 

 

यह गिरफ्तारी उन साइबर अपराधियों के नेटवर्क को तोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है जो खुद को केंद्रीय प्रवर्तन एजेंसियों के अधिकारी बताकर लोगों को डराते-धमकाते थे और उनसे मोटी रकम वसूलते थे.

 

यह मामला साइबर क्राईम थाना काण्ड संख्या 118/24 दिनांक 22 अप्रैल 2024 के तहत दर्ज किया गया था. यह रांची के एक पीड़ित से संबंधित है, जिसे ठगों ने झांसा देकर 30 लाख की धोखाधड़ी का शिकार बनाया था. 

 

ठगों ने पीड़ित को फोन या वीडियो कॉल पर खुद को केंद्रीय प्रवर्तन एजेंसियों का अधिकारी बताया. उन्होंने पीड़ित को डिजिटल अरेस्ट करने की धमकी दी और गिरफ्तारी से बचने के लिए तुरंत पैसे ट्रांसफर करने का दबाव बनाया. पीड़ित ने डर और दबाव में आकर ठगों द्वारा बताए गए बैंक खाते में तीस लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही