Search

 
 
 

Ranchi : निगम ने मनीटोला में सरकारी जमीन का किया निरीक्षण, 5 एकड़ भूमि से अतिक्रमण हटाने के निर्देश

Ranchi : नगर आयुक्त सुशांत गौरव ने शनिवार को वार्ड-49 के मनीटोला स्थित फिरदौस नगर, नीम चौक के समीप करीब 5 एकड़ सरकारी (केसरेहिंद) भूमि का निरीक्षण किया. इस मौके पर अंचल प्रशासन के साथ संयुक्त मापी कराई गई. सरकारी जमीन पर हुए अवैध अतिक्रमण की पहचान की गई, जहां अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिए गए.
 

Ranchi : नगर आयुक्त सुशांत गौरव ने शनिवार को हिनू वार्ड-49 के मनीटोला स्थित फिरदौस नगर, नीम चौक के समीप करीब 5 एकड़ सरकारी (केसरेहिंद) भूमि का निरीक्षण किया. इस मौके पर अंचल प्रशासन के साथ संयुक्त मापी कराई गई. सरकारी जमीन पर हुए अवैध अतिक्रमण की पहचान की गई, जहां अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिए गए. 

 

इस दौरान नगर आयुक्त ने कहा कि सरकारी भूमि और सार्वजनिक परिसंपत्तियों पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने भूमि की स्थिति, सीमांकन और अतिक्रमण की समीक्षा की. उन्होंने अधिकारियों से कहा कि मापी के आधार पर सभी अवैध कब्जों की पहचान कर कार्रवाई की जाए. इसके साथ ही अतिक्रमण हटने के बाद स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों के सुझावों के आधार पर भूमि के उपयोग की कार्ययोजना तैयार की जाए, ताकि वहां लोगों की सुविधाएं विकसित की जा सकें.


निरीक्षण के क्रम में नगर आयुक्त ने नीम चौक स्थित बड़े नाले और उस पर बने पुल का भी जायजा लिया. नाले के ऊपर और किनारे कई अतिक्रमित संरचनाएं मिले. पूरे नाले की जांच कर अवैध कब्जों की सूची तैयार करने का निर्देश दिया गया. अवैध पाए जाने पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए. अभियंत्रण शाखा को पुल की तकनीकी जांच करने को कहा गया. सड़क और नाली व्यवस्था में सुधार करने के निर्देश भी दिए गए.


नगर आयुक्त ने कहा कि नगर निकाय क्षेत्र की सरकारी एवं सार्वजनिक परिसंपत्तियों की सुरक्षा करना जरूरी है. इसके साथ ही इन संपतियों की संरक्षण भी जरूरी है. निगम क्षेत्र की सरकारी जमीन पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा स्वीकार नहीं किया जाएगा और ऐसे मामलों में विधिसम्मत कार्रवाई जारी रहेगी.


मौके पर वार्ड पार्षद जमीला खातून, अपर नगर आयुक्त, सहायक नगर आयुक्त, कार्यपालक अभियंता, नगर प्रबंधक और अभियंत्रण, बाजार, भू-संपदा और इंफोर्समेंट शाखा के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही