Search

 
 
 

रांची : हरमू रोड के ग्रैविटी BAR में फायरिंग करने वाला गिरफ्तार

हरमू रोड स्थित गौशाला चौक के पास स्थित ग्रैविटी बार में बुधवार की रात हुए फायरिंग मामले में पुलिस ने निजी सुरक्षा गार्ड राहुल कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोए के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने यह कार्रवाई की है. गिरफ्तार राहुल के पास से एक रिवाल्वर और 21 जिंदा गोली भी बरामद की गई है.
 

Ranchi :  हरमू रोड स्थित गौशाला चौक के पास स्थित ग्रैविटी बार में बुधवार की रात हुए फायरिंग मामले में पुलिस ने निजी सुरक्षा गार्ड राहुल कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोए के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने यह कार्रवाई की है. गिरफ्तार राहुल के पास से एक रिवाल्वर और 21 जिंदा गोली भी बरामद की गई है.

भोजपुरी गाना बजाने को लेकर हुआ था विवाद

बता दें कि ग्रैविटी बार में बुधवार की रात भोजपुरी गाना बजाने को लेकर विवाद हुआ था. बहस इतनी बढ़ गई कि मौके पर मौजूद निजी गार्ड ने फायरिंग कर दी.  गोली चलने से बार में अफरा-तफरी मच गई और तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी गई. 

 

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया. उसके पास से एक रिवाल्वर 21 जिंदा गोली बरामद किया है. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही