Search

Ranchi : चैंबर की बैठक में ट्रेड लाइसेंस प्रक्रिया व व्यापारियों से जुड़े कई मुद्दों पर हुई चर्चा

Ranchi : फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की ट्रेड रिटेल उप समिति की बैठक मंगलवार को चैंबर भवन में उप समिति के चेयरमैन योगेंद्र प्रसाद पोद्दार की अध्यक्षता में हुई. बैठक में व्यापारियों से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करते हुए प्रशासन से आवश्यक कदम उठाने की मांग की गई.
 
बैठक में ट्रेड लाइसेंस की जटिल प्रक्रिया पर चिंता जताई गई. सदस्यों ने कहा कि छोटे एवं मध्यम दुकानदारों को लाइसेंस बनवाने में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. नगर निगम से लाइसेंस प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी और सुगम बनाने की मांग की गई.

इसके अलावा कुछ ब्रेड निर्माता कंपनियों द्वारा बिना किसी स्पष्ट कारण के ब्रेड की कीमतों में की गई बढ़ोतरी पर भी चिंता व्यक्त की गई. उप समिति ने इस मामले में संबंधित अधिकारियों से आवश्यक हस्तक्षेप की मांग की.

बैठक में बायो-प्लास्टिक के उपयोग को लेकर नगर निगम से स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी करने का आग्रह किया गया. सदस्यों ने कहा कि गार्बेज बैग का उपयुक्त विकल्प उपलब्ध होने तक खुदरा दुकानदारों के खिलाफ इस संबंध में दंडात्मक कार्रवाई नहीं की जानी चाहिए.

बैठक में चैंबर के पूर्व अध्यक्ष किशोर मंत्री, उप समिति चेयरमैन योगेंद्र प्रसाद पोद्दार, संजय कुमार, अशोक अग्रवाल, दीपक कुमार अग्रवाल, अमित शर्मा और कृष्ण कुमार गोयल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही