Search

 
 
 

Ranchi : रास्ते की मांग को लेकर आदिवासी समाज ने रजिस्ट्री ऑफिस के बाहर प्रदर्शन किया

Ranchi News : निगम की ओर से आश्वासन भी मिला था, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हो सका है. प्रदर्शन में शामिल लोगों ने बताया कि 17 अक्टूबर को नगर निगम की टीम बिना पूर्व सूचना दिए छुट्टी के दिन खाली पड़ी जमीन पर निर्माण कार्य शुरू कराने पहुंची थी. लेकिन पीड़ित परिवारों ने इसका विरोध भी किया था.
 
प्रदर्शन

Ranchi News : मोरहाबादी स्थित रजिस्ट्री कार्यालय के सामने 30 फीट चौड़ाई रास्ते की मांग को लेकर सैकड़ों आदिवासी समाज के लोगों ने प्रदर्शन किया. पीड़ित परिवारों ने बताया कि नगर निगम जानबूझकर आदिवासी परिवारों को परेशान करना चाहती है. रास्ता छोड़ने के लिए कई बार नगर निगम को लिखित आवेदन दिए जा चुके है. बावजूद इसके नगर निगम की टीम बाउंड्री करना चाहती है. 

 

इसे भी पढ़ें...

 

निगम की ओर से आश्वासन भी मिला था, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हो सका है. प्रदर्शन में शामिल लोगों ने बताया कि 17 अक्टूबर को नगर निगम की टीम बिना पूर्व सूचना दिए छुट्टी के दिन खाली पड़ी जमीन पर निर्माण कार्य शुरू कराने पहुंची थी. लेकिन पीड़ित परिवारों ने इसका विरोध भी किया था.

 

लोगों ने बताया कि फिलहाल यह 65 डीसमिल जमीन है, जहां 7 लोगों को घर बनाना है. इसका कंस्ट्रक्शन भी शुरू हो गया है. इसकी वजह से आदिवासी परिवारों को आने-जाने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. प्रदर्शन में सामाजिक कार्यकर्ता निरंजना हेरेंज, कुंदरसी मुंडा, राजेश लिंडा और हर्षिता मुंडा समेत अन्य लोग शामिल थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही