Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची : सिविल सर्जन कार्यालय में चिकित्सा पदाधिकारियों का टीकाकरण प्रशिक्षण संपन्न

सिविल सर्जन कार्यालय सभागार में चिकित्सा पदाधिकारियों के लिए आयोजित टीकाकरण प्रशिक्षण का तीन दिवसीय सत्र शनिवार को संपन्न हुआ.
Advertisement
Advertisement

Ranchi : सिविल सर्जन कार्यालय सभागार में चिकित्सा पदाधिकारियों के लिए आयोजित टीकाकरण प्रशिक्षण का तीन दिवसीय सत्र शनिवार को संपन्न हुआ.

 

समापन अवसर पर सिविल सर्जन डॉ प्रभात कुमार ने टीकाकरण कार्यक्रम में सपोर्टिव सुपरविजन और प्रभावी मॉनिटरिंग के महत्व पर प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि नियमित निगरानी से टीकाकरण की गुणवत्ता बेहतर होती है.

 

प्रशिक्षण के दौरान डॉ असीम कुमार मांझी ने नेशनल इम्यूनाइजेशन शेड्यूल को विस्तार से प्रस्तुत करते हुए विभिन्न टीकों के समय और डोज की जानकारी दी.

 

यूनिसेफ की प्रतिनिधि अन्नपुर्णा ने इंजेक्शन सेफ्टी पर जोर देते हुए सुरक्षित इंजेक्शन प्रथाओं को अपनाने की आवश्यकता बताई. प्रशिक्षण में जिले के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों से आए चिकित्सा पदाधिकारी शामिल हुए.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही