Search

 
 
 

Ranchi : 15 लाख के जेवरात चोरी कांड का खुलासा, गिरोह का सरगना सहित 2 गिरफ्तार

Ranchi : नामकुम थाना क्षेत्र में हुए 15 लाख रुपये के जेवरात चोरी कांड का रांची पुलिस ने सफल उद्भेदन कर लिया है. इस मामले में पुलिस ने चोरी के संगठित गिरोह के सरगना शेख अफरोज उर्फ पुटीलाल को गिरफ्तार किया है, जो लंबे समय से चोरी की वारदातों को अंजाम देता रहा है.
 

Ranchi : नामकुम थाना क्षेत्र में हुए 15 लाख रुपये के जेवरात चोरी कांड का रांची पुलिस ने सफल उद्भेदन कर लिया है. इस मामले में पुलिस ने चोरी के संगठित गिरोह के सरगना शेख अफरोज उर्फ पुटीलाल को गिरफ्तार किया है, जो लंबे समय से चोरी की वारदातों को अंजाम देता रहा है.

 

पुलिस के अनुसार, शेख अफरोज का आपराधिक इतिहास काफी लंबा है और वह 15 से अधिक आपराधिक मामलों में संलिप्त रहा है. पूछताछ के दौरान कई अहम जानकारियां सामने आई हैं, जिसके आधार पर पुलिस ने आगे की कार्रवाई तेज कर दी है.

 

जांच के क्रम में पुलिस ने चोरी के जेवरात खरीदने के आरोप में लोवाडीह स्थित महारानी ज्वेलर्स के संचालक कृष्णा कुमार को भी गिरफ्तार किया है. पुलिस का कहना है कि चोरी के गहनों को गलाकर नए आभूषण तैयार किए जाते थे, ताकि उनकी पहचान छिपाई जा सके और उन्हें आसानी से बाजार में बेचा जा सके.

 

छापेमारी के दौरान पुलिस ने 212 ग्राम सोना, 18 किलोग्राम चांदी, एक लाख रुपये नकद, एक देसी पिस्टल और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए हैं. पुलिस इसे इस मामले की बड़ी सफलता मान रही है.

 

जांच में यह भी सामने आया है कि 6 से 7 सदस्यों का एक संगठित गिरोह बंद और सुनसान मकानों को निशाना बनाकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था. गिरोह के सदस्य पहले इलाके की रेकी करते थे और फिर घर खाली होने की पुष्टि के बाद वारदात को अंजाम देते थे.

 

फिलहाल पुलिस गिरोह के फरार अन्य सदस्यों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है. अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही शेष आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा. 

 

रांची पुलिस ने लोगों से अपील की है कि घर से बाहर जाते समय पड़ोसियों को सूचना दें. सीसीटीवी कैमरे लगवाएं और लंबे समय तक घर बंद रखने की स्थिति में स्थानीय पुलिस को इसकी जानकारी जरूर दें, ताकि चोरी की घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाई जा सके.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही