Search

 
 
 

रांची : किशोरगंज में बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, सोने-चांदी के जेवरात समेत अन्य सामान गायब

सुखदेव नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत किशोरगंड रोड स्थित एक बंद घर को चोरों ने निशाना बनाया है. घर का ताला तोड़ चोर सोने-चांदी के जेवरात, नकद समेत कई सामान उड़ा ले गए. पीड़िता दिव्या कुमारी मिश्रा ने इस संबंध में सुखदेवनगर थाना में लिखित शिकायत की है.
 

Ranchi :   सुखदेव नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत किशोरगंज रोड स्थित एक बंद घर को चोरों ने निशाना बनाया है. घर का ताला तोड़ सोने-चांदी के जेवरात, नकद समेत कई कीमती सामानों की चोरी कर ली गई. पीड़िता दिव्या कुमारी मिश्रा ने इस संबंध में सुखदेवनगर थाना में लिखित शिकायत की है. 

 

Uploaded Image

 

घटना के संबंध में बताया जाता है कि परिवार के सभी सदस्य 23 फरवरी को शादी समारोह में शामिल होने बिहार के औरंगाबाद गए थे. 25 फरवरी की सुबह जब घर लौटे तो देखा कि घर का ताला टूटा हुआ है और सारा सामान बिखरा पड़ा है. जब कमरे में गए तो देखा कि अलमारी का लॉक टूटा हुआ है और उसमें रखे सोने-चांदी के जेवरात, कैश और अन्य सामान गायब हैं.   

 

थाना में दर्ज शिकायत के अनुसार, चोर घर से तीन सोने का मंगलसूत्र, एक सोने का चेन, दो सोने की कान की बाली, मांगटीका, नाक, नौ चांदी की पायल, तीन चांदी की कटोरी, एक चांदी के चम्मच, चांदी का दिया 10, दो चांदी का किया समेत अन्य आभूषण शामिल हैं. 

 

Uploaded Image


घटना की सूचना मिलते ही सुखदेव नगर थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और संदिग्धों की तलाश की जा रही है. पुलिस ने जल्द खुलासा करने का आश्वासन दिया है. बता दें कि इलाके में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से लोगों में दहशत का माहौल है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही