Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Ranchi : खलारी से लापता तीनों बच्चे सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तार

Ranchi : रांची जिले के खलारी थाना क्षेत्र से एक साथ लापता हुए तीन मासूम बच्चों को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया. इस मामले में एक आरोपी की गिरफ्तारी भी हुई है. 3 अगस्त को खलारी थाना क्षेत्र से तीन नाबालिग बच्चों के लापता होने का मामला सामने आया था. इसके बाद एसएसपी रांची के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के निर्देशन और पुलिस उपाधीक्षक, खलारी के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया.
Advertisement
Advertisement

Ranchi : रांची जिले के खलारी थाना क्षेत्र से एक साथ लापता हुए तीन बच्चों को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया. इस मामले में एक आरोपी की गिरफ्तारी भी हुई है. 3 अगस्त को खलारी थाना क्षेत्र से तीन नाबालिग बच्चों के लापता होने का मामला सामने आया था. 

 

इसके बाद एसएसपी रांची के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के निर्देशन और पुलिस उपाधीक्षक, खलारी के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया.

 

गठित टीम ने बच्चों की तलाश के लिए लगातार अभियान चलाया. इस दौरान आसपास के बस स्टैंड, टैक्सी स्टैंड और रेलवे स्टेशनों पर बच्चों की खोजबीन की गई. साथ ही साथ कई सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की गई.


जांच के दौरान गढ़वा रोड-हैदरनगर जंक्शन से तीनों बच्चों को एक संदिग्ध व्यक्ति के साथ सकुशल बरामद कर लिया गया. पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम रंजीत सिंह, निवासी जिला पलामू बताया.


आरोपी ने पूछताछ में स्वीकार किया कि वह खलारी रेलवे स्टेशन से तीनों बच्चों को बहला-फुसलाकर गलत नियत से अपने साथ ले जा रहा था. पुलिस ने तीनों बच्चों को सकुशल उनके परिजनों को सौंप दिया है. वहीं, गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही