Search

 
 
 

रांची : लोअर बाजार इलाके से दो दिनों से तीन बच्चे लापता, खोजबीन जारी

जिले के लोअर बाजार इलाके से तीन बच्चे बीते दो दिनों से लापता हो गये हैं. लापता बच्चों में विवेक टोप्पो, अनिकेत और सूरज कुमार शामिल हैं और सभी नाबालिग हैं.  बताया जाता है कि माता-पिता ने बच्चों को पढ़ने के लिए डांटा था, जिसके बाद सभी बच्चे घर से भाग गए.
 
  • रांची पुलिस की आम लोगों से अपील
  • बच्चे दिखें तो 9431706136 और 9431706171 पर दें जानकारी

Ranchi :  जिले के लोअर बाजार इलाके से तीन बच्चे बीते दो दिनों से लापता हो गये हैं. लापता बच्चों में विवेक टोप्पो, अनिकेत और सूरज कुमार शामिल हैं और सभी नाबालिग हैं.  बताया जाता है कि माता-पिता ने बच्चों को पढ़ने के लिए डांटा था, जिसके बाद सभी बच्चे घर से भाग गए.

 

पुलिस तीनों बच्चों की लगातार खोजबीन रही है और संभावित जगहों पर छापेमारी कर रही है. लेकिन अब तक बच्चों के बारे में कोई सुराग नहीं मिल पाया है. रांची पुलिस ने आमलोगों से अपील की है कि यदि तीनों बच्चे कहीं दिखें तो तुरंत 9431706136 और 9431706171 पर जानकारी दें.

 

इस संबंध में पुलिस ने बताया कि तीनों बच्चों की तलाश की जा रही है. पुलिस को जानकारी मिली थी कि एक और बच्चा लापता है, जिसे सुरक्षित बरामद कर लिया गया है. बच्चे का नाम हर्षित है और अभी दसवीं की परीक्षा दिया था. 

 

पूछताछ के दौरान हर्षित ने पुलिस को बताया कि सभी बच्चे आपस में दोस्त हैं. हालांकि कुछ दिन पहले सभी बच्चे साथ में थे. तीनों दोस्त कोकर इलाके में राहगीरों से पैसे की मांग कर रहे थे. उसके बाद तीनों बच्चे लापता हैं. पुलिस की टीम फिलहाल बच्चों की तलाश में छापेमारी कर रही है. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही