Search

Ranchi : एसआर डीएवी पुंदाग में तीन दिवसीय शिक्षण क्षमता संवर्धन कार्यशाला की शुरुआत

Ranchi : एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल, पुंदाग में डीएवी सीएई, नई दिल्ली के तत्वावधान में तीन दिवसीय ‘शिक्षण क्षमता संवर्धन’ कार्यशाला का शुक्रवार को शुभारंभ हुआ. 12 से 14 जून तक आयोजित होने वाली इस कार्यशाला में डीएवी स्कूल्स के जोन-बी और जोन-जे के प्री-नर्सरी से सीनियर सेकेंडरी स्तर तक के करीब 350 शिक्षक-शिक्षिकाएं भाग ले रहे हैं.
 
  • जोन-बी और जोन-जे के 350 शिक्षक-शिक्षिकाएं ले रहे हैं भाग

Ranchi : एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल, पुंदाग में डीएवी सीएई, नई दिल्ली के तत्वावधान में तीन दिवसीय ‘शिक्षण क्षमता संवर्धन’ कार्यशाला का शुक्रवार को शुभारंभ हुआ. 12 से 14 जून तक आयोजित होने वाली इस कार्यशाला में डीएवी स्कूल्स के जोन-बी और जोन-जे के प्री-नर्सरी से सीनियर सेकेंडरी स्तर तक के करीब 350 शिक्षक-शिक्षिकाएं भाग ले रहे हैं.

कार्यशाला का शुभारंभ वेद मंत्रोच्चारण और गायत्री मंत्र के पाठ के साथ हुआ. उद्घाटन सत्र में जोन-बी के सहायक क्षेत्रीय पदाधिकारी एम.के. सिन्हा ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यशाला से प्राप्त अधिगम प्रतिफलों को विद्यार्थियों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना शिक्षकों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है.

Uploaded Image

स्कूल के प्राचार्य डॉ. तापस घोष ने शिक्षकों से निरंतर सीखने और विद्यार्थियों के साथ ज्ञान साझा करने का आह्वान किया. उन्होंने प्रभावी कक्षा प्रबंधन को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का महत्वपूर्ण आधार बताया. उद्घाटन सत्र में डीएवी हजारीबाग के प्राचार्य रजनीश कुमार, डीएवी चतरा के प्राचार्य ए.के. चौबे, डीएवी डाल्टनगंज की प्राचार्या इन्द्राणी चटर्जी और डीएवी आनंद स्वामी की प्राचार्या रेशु चौधरी भी उपस्थित रहीं.

कार्यशाला में पूर्व-प्राथमिक कक्षाओं के पाठ्यक्रम के अलावा गणित, भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान और सामान्य विज्ञान विषयों पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है. विभिन्न कक्षों में गतिविधि आधारित सत्रों के माध्यम से शिक्षकों की शिक्षण दक्षता और कौशल को विकसित किया जा रहा है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही