Search

 
 
 

रांची: एक ही परिवार के 3 सदस्यों ने किया आत्महत्या का प्रयास, बेटे की मौत

अरगोड़ा थाना क्षेत्र स्थित कडरू, न्यू एजी कॉलोनी (मंदिर मार्ग) में एक ही परिवार के तीन सदस्यों ने आत्महत्या करने का प्रयास किया.
 

Ranchi : अरगोड़ा थाना क्षेत्र स्थित कडरू, न्यू एजी कॉलोनी (मंदिर मार्ग) में एक ही परिवार के तीन सदस्यों ने आत्महत्या करने का प्रयास किया. इस घटना में परिवार के इकलौते बेटे की मौत हो गई है, जबकि मां और बेटी की हालत गंभीर बनी हुई है.

 

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान मिहिर के रूप में हुई है. मिहिर ने फंदे से लटककर अपनी जान दे दी. वहीं, उसकी मां स्नेहा अखौरी और 14 वर्षीय बहन ने जहर खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने की कोशिश की.

Uploaded Image

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है. बताया जा रहा है कि मिहिर हाल ही में कोलकाता से अपनी सीए की पढ़ाई पूरी कर रांची लौटा था.

 

चर्चा है कि उसका चयन प्रतिष्ठित उषा मार्टिन कंपनी में हुआ था और वह जल्द ही अपनी पेशेवर जिंदगी की शुरुआत करने वाला था. मिहिर की मां, स्नेहा अखौरी, झारखंड हाई कोर्ट में एक अधिवक्ता हैं. उन्होंने और उनकी 14 साल की नाबालिग बेटी ने जहर खा लिया है.

 

दोनों को आनन-फानन में रांची के गुरुनानक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है. डॉक्टर उन्हें बचाने की हरसंभव कोशिश कर रहे हैं. घटनास्थल पर पहुंची पुलिस को अभी तक सुसाइड नोट या किसी ठोस कारण का पता नहीं चला है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही