Search

 
 
 

रांची:  पिठौरिया से मवेशी लदे तीन पिकअप वैन जब्त

जिले के पिठौरिया थाना क्षेत्र से मवेशी लदे तीन पिकअप वैन जब्त किए गए हैं. सभी मवेशियों को सुरक्षित जगह पर रखा गया है.
 

Ranchi : जिले के पिठौरिया थाना क्षेत्र से मवेशी लदे तीन पिकअप वैन जब्त किए गए हैं. सभी मवेशियों को सुरक्षित जगह पर रखा गया है. जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि पिकअप वैन से मवेशियों को ले जाया जा रहा है. इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और सभी पिकअप वैन को जब्त कर थाने ले आई.

 

पिठौरिया थाना प्रभारी सतीश कुमार पांडे ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है. फिलहाल कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि पिकअप वैन को कहां ले जाया जा रहा था. फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है. 

 

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही