Search

 
 
 

Ranchi : भरत तिवारी एनकाउंटर के विरोध में निकला मशाल जुलूस

Ranchi : भारत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले को लेकर स्वर्ण समाज की ओर से मंगलवार को लकड़ी टाल चौक से पिस्का मोड़ तक मशाल जुलूस निकाला गया. इस मशाल यात्रा का नेतृत्व गौरव आनंद, गौरव विशाल एवं अभिनव तिवारी ने किया.
 

Ranchi : भारत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले को लेकर स्वर्ण समाज की ओर से मंगलवार को लकड़ी टाल चौक से पिस्का मोड़ तक मशाल जुलूस निकाला गया. इस मशाल यात्रा का नेतृत्व गौरव आनंद, गौरव विशाल एवं अभिनव तिवारी ने किया.


स्वर्ण समाज के लोगों ने आरोप लगाया कि भारत भूषण तिवारी का एनकाउंटर गलत तरीके से किया गया. उनका कहना है कि वह निहत्थे थे और उन्होंने सरेंडर कर दिया था. समाज के लोगों के अनुसार भरत भूषण तिवारी समाज के कार्यों के लिए सक्रिय रहते थे और लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए विभिन्न कार्यालयों में जाकर मदद करते थे.


गौरव आनंद ने कहा कि भरत भूषण तिवारी के मामले में निष्पक्ष जांच होनी चाहिए. हमारा उद्देश्य सत्य को सामने लाना है. समाज के लिए हमेशा खड़े रहने वाले व्यक्ति के साथ न्याय होना चाहिए. हम शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांग सरकार और प्रशासन तक पहुंचा रहे हैं. हर बार स्वर्ण समाज को टारगेट किया जा रहा है. अगर यह हाल रहा तो जल्द ही श्रीलंका और नेपाल जैसा गृहयुद्ध भारत में भी होगी और एक नए देश स्वर्णिस्तान की रचना होगी. 


मौके पर गौरव सिंह ने कहा कि स्वर्णों के खिलाफ अत्याचार नहीं सहेंगे. उन्होंने आरोप लगाया कि सम्राट चौधरी खुद आरोपी है उनको मुख्यमंत्री पद पर बैठाकर बीजेपी ने अपने पैर पर कुल्हाड़ी मार ली है.


मशाल यात्रा में गौरव आनंद, गौरव सिंह, अभिनव तिवारी, सूरज झा, वैभव सिंह, जितेंद्र सिंह, आकाश कुमार, विशाल कुमार, ऋतिक मिश्रा, साकेत दुबे, अमित शर्मा, किश्लेय पांडेय एवं मोहित चौधरी सहित कई लोग मौजूद रहे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही