Search

 
 
 

रांची : चैंबर भवन में ट्रेड लाइसेंस कैंप का आयोजन, 25 से अधिक व्यापारियों ने उठाया लाभ

फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज एवं रांची नगर निगम के संयुक्त तत्वावधान में आज चैंबर भवन में ट्रेड लाइसेंस कैंप का आयोजन किया गया. इस कैंप में व्यापारियों को नया ट्रेड लाइसेंस बनवाने, पुराने लाइसेंस का नवीनीकरण कराने तथा होल्डिंग टैक्स जमा करने की सुविधा उपलब्ध कराई गई.
 

Ranchi : फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज एवं रांची नगर निगम के संयुक्त तत्वावधान में आज चैंबर भवन में ट्रेड लाइसेंस कैंप का आयोजन किया गया. इस कैंप में व्यापारियों को नया ट्रेड लाइसेंस बनवाने, पुराने लाइसेंस का नवीनीकरण कराने तथा होल्डिंग टैक्स जमा करने की सुविधा उपलब्ध कराई गई.

 

कैंप के दौरान 25 से अधिक व्यापारियों ने नया ट्रेड लाइसेंस बनवाया एवं अपने लाइसेंस का नवीनीकरण कराया. इसके अलावा कई व्यापारियों ने ट्रेड लाइसेंस प्रक्रिया से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी भी प्राप्त की. वार्ड संख्या में बदलाव के कारण ट्रेड लाइसेंस निरस्त होने की एक व्यापारी की समस्या का समाधान भी मौके पर ही कर दिया गया. वहीं, तीन व्यापारियों ने कैंप में पहुंचकर होल्डिंग टैक्स की रसीद भी कटवाई.

 

चैंबर के सिविक एमिनिटी उप समिति के चेयरमैन अमित किशोर ने जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार को भी श्रद्धानन्द रोड, अपर बाजार स्थित श्रीराम मेडिकल एजेंसी में सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक इस कैंप का आयोजन किया जाएगा.

 

उन्होंने कहा कि अपर बाजार के व्यापारियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बाजार क्षेत्र में कैंप लगाया जा रहा है. साथ ही उन्होंने अधिक से अधिक व्यापारियों से इस सुविधा का लाभ उठाने की अपील की.

 

शाम तक चले इस कैंप में चैंबर के उपाध्यक्ष प्रवीण लोहिया, राम बांगड़, सदस्य राजीव चौधरी, किशन अग्रवाल, आनंद जालान सहित कई व्यापारी उपस्थित रहे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही