Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Ranchi : बिना भवन प्लान व पार्किंग व्यवस्था के व्यवसाय चला रहे प्रतिष्ठानों के ट्रेड लाइसेंस रद्द होने शुरू

Ranchi : नगर निगम ने शहर में अवैध कब्जों और नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई शुरू कर दी है. एक ओर अपर बाजार में बिना स्वीकृत भवन प्लान और पर्याप्त पार्किंग के व्यवसाय चला रहे प्रतिष्ठानों के ट्रेड लाइसेंस निरस्त किए जा रहे हैं. वहीं, हरमू रोड स्थित निगम की 1.34 एकड़ जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है.
Advertisement
Advertisement
झारखंड की राजधानी रांची की खबरें

Ranchi : नगर निगम ने शहर में अवैध कब्जों और नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई शुरू कर दी है. एक ओर अपर बाजार में बिना स्वीकृत भवन प्लान और पर्याप्त पार्किंग के व्यवसाय चला रहे प्रतिष्ठानों के ट्रेड लाइसेंस निरस्त किए जा रहे हैं. वहीं, हरमू रोड स्थित निगम की 1.34 एकड़ जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है. 

 

अपर बाजार में ऐसे प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी किए जा रहे हैं जो बिना स्वीकृत भवन प्लान और पार्किंग व्यवस्था के व्यापार कर रहे हैं. इन प्रतिष्ठानों के कारण क्षेत्र में अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है. नोटिस मिलने के बाद व्यवसायियों को तीन दिनों के भीतर कारोबार बंद करने का निर्देश दिया गया है. इसके बाद भी नियमों का पालन नहीं करने वाले प्रतिष्ठानों को सील करने और कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है.


इधर, हरमू रोड स्थित शनि मंदिर के पीछे और श्री राम जानकी मंदिर के आसपास निगम की करीब 1.34 एकड़ जमीन को भी खाली कराने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है. निगम ने इस जमीन पर अनधिकृत रूप से रह रहे या व्यवसाय चला रहे करीब 15 दुकानों और भवनों पर नोटिस जारी कर तीन दिनों के भीतर जगह खाली करने को कहा है. तय समय के बाद अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी.


नगर निगम ने कहा कि हरमू रोड की यह जमीन शहर के विकास और जनहित से जुड़ी योजनाओं के लिए है. इसे अतिक्रमण मुक्त कर सार्वजनिक उपयोग में लाया जाएगा.


निगम ने स्पष्ट किया है कि शहर में यातायात व्यवस्था सुधारने, सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने और व्यापार संचालन करने के लिए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही