Search

 
 
 

रांची : डिबडीह पुल के पास तेज हवा से गिरा पेड़, 20 मिनट तक ट्रैफिक रही बाधित

राजधानी में बुधवार को दोपहर के बाद अचानक मौसम ने करवट ली. इस दौरान हरमू–बाइपास रोड स्थित डिबडीह पुल के पास तेज हवा के कारण एक पेड़ सड़क पर गिर गया.
 

Ranchi :   राजधानी में बुधवार को दोपहर के बाद अचानक मौसम ने करवट ली. इस दौरान हरमू–बाइपास रोड स्थित डिबडीह पुल के पास तेज हवा के कारण एक पेड़ सड़क पर गिर गया. 

 

Uploaded Image

सड़क पर गिरे पेड़ को हटाते लोग

पेड़ गिरने से आवागमन बाधित

सड़क पर पेड़ गिरने मुख्य मार्ग पर आवागमन बाधित हुआ. ऑफिस टाइम होने के कारण सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और लोगों को करीब 20 मिनट तक जाम में फंसे रहना पड़ा, 

 

20 मिनट के बाद यातायात बहाल

सूचना मिलने के बाद ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के साथ मिलकर पेड़ हटाने का काम शुरू किया. करीब 20 मिनट के प्रयास के बाद सड़क से पेड़ हटाया गया, जिसके बाद यातायात सामान्य हो गई. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही