Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Ranchi : CCL में 'एक पेड़ मां के नाम' के तहत चला पौधरोपण व पौधा वितरण अभियान

Ranchi : विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में सीसीएल में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान चलाया. इसके अंतर्गत एसटीसी, गांधीनगर में वृक्ष मंडल की अध्यक्षा प्रीति सिंह की अगुवाई में वृक्षारोपण एवं जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया. इस मौके पर रीता तिवारी, नीरू हंजूरा मौजूद रहे. इस दौरान सीसीएल कर्मी, कर्मियों के परिजनों और अर्पिता महिला मंडल की सदस्यों ने भाग लिया.

इस अवसर पर अर्पिता महिला मंडल की सभी सदस्यों ने विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया. पर्यावरण संरक्षण एवं हरित जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लगभग 200 पौधों का वितरण भी किया. जहां आयुर्वेदिक, फलदार एवं पुष्पीय पौधे शामिल थे. कार्यक्रम के दौरान सामाजिक दायित्वों के निर्वहन की भावना से जरूरतमंद लोगों के बीच खाद्य पैकेटों का भी वितरण किया गया.

इस अवसर पर अर्पिता महिला मंडल की अध्यक्षा प्रीति सिंह ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस हमें प्रकृति के प्रति अपने दायित्वों का स्मरण कराता है. ‘एक पेड़ मां के नाम' अभियान मातृत्व और प्रकृति दोनों के प्रति सम्मान व्यक्त करने का एक सुंदर प्रयास है. सभी को एक-एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल का संकल्प लेना चाहिए, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, हरित और स्वस्थ वातावरण मिल सके.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही