Ranchi : विभिन्न आदिवासी और हॉकी खिलाड़ियों ने आज हॉकी इंडिया महासचिव भोलानाथ सिंह को बर्खास्त करने की मांग की हैं. शनिवार को जयपाल सिंह मुंडा मैदान से पैदल मार्च करते हुए अलबर्ट एक्का चौक पहुंचे, जहां भोलानाथ सिंह का पुतला जलाया गया.
इसके बाद लोगों ने कहा कि तेलंगना के कोच झारखंड में आकर महिला खिलाड़ियों के साथ गलत कार्य करते है. इसकी शिकायत हॉकी खिलाड़ी के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह से की गई. आदिवासी संगठनों ने बताया कि जूनियर खिलाड़ी का सहयोग करने के बजाय भोलानाथ सिंह ने असुंता लकड़ा को धमकी दी.
इस दुर्व्यवहार से गुस्साए हॉकी खिलाड़ी और आदिवासी संगठनों की संयुक्त टीमों ने विरोध किया और महासचिव को तुरंत बर्खास्त करने की मांग की. झारखंड की हॉकी खिलाड़ी और पूर्व भारतीय महिला हॉकी कप्तान असुंता लकड़ा आदिवासी समाज की बेटी है.
20 वर्षों से हॉकी खेल रही है. लेकिन झारखंड में ऐसे खिलाड़ियों को हॉकी का अध्यक्ष नहीं बनाया जा रहा है. हॉकी खिलाड़ियों ने कहा कि एसोसिएशन से भी आदिवासी खिलाडियों को निकाला जा रहा है. इसकी वजह से आदिवासी हॉकी खिलाड़ी खासा नाराजगी जता रहे है.
इस मौके पर आदिवासी जनपरिषद के केंद्रीय अध्यक्ष प्रेमशाही मुंडा, सामाजिक कार्यकर्ता निरंजना हेरेंज, अजय टोप्पो, संगीता कच्छर, राहुल तिर्की, बिरेंद्र लकड़ा समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.


Leave a Comment