Search

 
 
 

रांची :  दुकान के बाहर रखी एचआर शीट चोरी करते दो आरोपी पकड़े गये, एफआईआर

राजधानी रांची के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र में एक आयरन दुकान के बाहर रखी एचआर शीट (चदरा) चोरी करने के आरोप में दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. इस मामले में सुखदेवनगर थाना केस दर्ज किया गया है. आरोपी गिरफ्तार कर लिये गये हैं.
 

 Ranchi : राजधानी रांची के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र में एक आयरन दुकान के बाहर रखी एचआर शीट (चदरा) चोरी करने के आरोप में दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. इस मामले में सुखदेवनगर थाना केस दर्ज किया गया है. आरोपी गिरफ्तार कर लिये गये हैं.

 

जानकारी के अनुसार पंडरा निवासी अमित कुमार गुप्ता की पिस्का मोड़-ईटकी रोड स्थित जय माता दी आयरन एजेंसी नामक दुकान है. अमित गुप्ता ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि अशोक सोनी और सिंह जी नामक व्यक्ति उनकी दुकान के बाहर रखे सिकड़ से बंधे एचआर शीट (चदरा) को एक टेंपो में लोड कर रहे थे.

 

इसी दौरान वहां से गुजर रहे मानव कुमार ने यह घटना देखी और तत्काल दुकान मालिक अमित कुमार गुप्ता को फोन कर इसकी सूचना दी. सूचना मिलते ही अमित गुप्ता मौके पर पहुंचे और पीसीआर-28 को जानकारी दी. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए टेंपो समेत आरोपियों को अपने कब्जे में लिया.

 

आवेदन में कहा गया है कि चोरी के काम में इस्तेमाल किया गया टेंपो (संख्या JH01BL-4562) नीले रंग का था, जिसमें दुकान का सामान लोड किया जा रहा था. पीड़ित की शिकायत पर सुखदेवनगर थाना पुलिस ने दोनों नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है.

 

 

   Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.  

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही