Search

 
 
 

रांची: रंगदारी मांगने व बम विस्फोट करने वाले दो अपराधी गिरफ्तार

रांची पुलिस ने रंगदारी मांगने और व्यवसायी को दहशत में डालने के लिए उनके घर के सामने बम विस्फोट करने के मामले में दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
 

Ranchi : रांची पुलिस ने रंगदारी मांगने और व्यवसायी को दहशत में डालने के लिए उनके घर के सामने बम विस्फोट करने के मामले में दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है. 

 

एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर पुलिस की टीम ने अब्दुल रहीम जो धनबाद का निवासी है, जो वर्तमान में अपने ससुराल में छिपकर वारदात को अंजाम दे रहा था, और रांची का रहने वाले मोजिब अंसारी को गिरफ्तार किया है. शुक्रवार की शाम प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए ग्रामीण एसपी ने यह जानकारी दी.

 

क्या है मामला 

बीते तीन नवंबर को ठाकुरगांव थाना क्षेत्र के बसरी गांव के एक प्रतिष्ठित व्यवसायी द्वारा थाने में एक शिकायत दर्ज कराई गई थी. व्यवसायी ने पुलिस को बताया कि एक अज्ञात अपराधी उनके मोबाइल नंबर पर फोन कर उनसे 20 लाख रुपये की रंगदारी की मांग कर रहा था.

 

रंगदारी की रकम देने से मना करने पर अपराधियों ने व्यवसायी को डराने के लिए उनके घर के सामने बम विस्फोट कर दिया, जिससे वे और उनका परिवार दहशत में आ गए. अपराधियों ने धमकी दी थी कि यदि रकम नहीं दी गई तो उनकी जान ले ली जाएगी. शिकायत प्राप्त होते ही, ठाकुरगांव थाना में अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध तत्काल प्राथमिकी दर्ज की गई.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही