Search

 
 
 

मैक्लुस्कीगंज से आर्म्स एक्ट मामले में दो अपराधी गिरफ्तार

मैक्लुस्कीगंज इलाके से पुलिस ने आर्म्स एक्ट मामले में दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधी का नाम रुस्तम अंसारी और जैद अंसारी है. पुलिस ने इनके पास से एक पिस्टल, दो जिंदा गोली, एक चार चक्का वाहन और मोबाइल जब्त किया है.
 

Ranchi: मैक्लुस्कीगंज इलाके से पुलिस ने आर्म्स एक्ट मामले में दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधी का नाम रुस्तम अंसारी और जैद अंसारी है. पुलिस ने इनके पास से एक पिस्टल, दो जिंदा गोली, एक चार चक्का वाहन और मोबाइल जब्त किया है. 

 

पुलिस को जानकारी मिली थी कि कुछ अपराधी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में है. मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम ने जांच की. जांच के दौरान इस बात की जानकारी मिली कि एक वाहन के साथ कुछ लोग बारात जा रहे हैं.

 

वाहन की जांच की गई जिसमें दो लोग बैठे हुए थे. इन लोगों को चेक किया जिसमें पिस्टल और गोली बरामद हुआ. पिस्टल के कागजात मांगने पर नहीं दिया गया. पुलिस ने आर्म्स एक्ट में कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार किया है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही