Search

 
 
 

रांची: नक्सली के नाम पर लेवी मांगने वाले दो अपराधी अरेस्ट

पुल निर्माण कार्य में लगे कर्मियों से लेवी मांगने वाले दो अपराधी गिरफ्तार किए गए हैं. डीआईजी सह एसएसपी चंदन सिन्हा के निर्देश पर पुलिस की टीम ने कार्रवाई
 

Ranchi: पुल निर्माण कार्य में लगे कर्मियों से लेवी मांगने वाले दो अपराधी गिरफ्तार किए गए हैं. डीआईजी सह एसएसपी चंदन सिन्हा के निर्देश पर पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए इस घटना में शामिल दो अपराधी सुखलाल मुंडा और सुखराम भेंगराज को गिरफ्तार किया है. 


शुक्रवार को एसएसपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि नामकुम थाना क्षेत्र के गरुडपीढी स्थित पुल निर्माण स्थल पर नक्सली के नाम पर लेवी देने के किए पार्टी का पर्चा मुंशी को दिया गया और काम बंद करने की धमकी दी गयी. साथ ही अलग-अलग मोबाइल नंबर से ठेकेदार को लेवी देने के लिए धमकी दी गई, नहीं देने पर अंजाम भुगतने की धमकी भी दी गयी.


मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए दोनों अपराधियों को गिरफ्तार किया. दोनों ने स्वीकार किया कि इस घटना में शामिल हैं. साथ ही सहयोगी का नाम भी बताया. जिनमें से कुछ अपराधकर्मी का पूर्व में भी 17 सीएलए का अपराधिक इतिहास रहा है.
वहीं इनसब ने खूंटी जिला के अड़की थाना अन्तर्गत बेडाहातु में बन रहे पुल के ठेकेदार और मुंशी को धमकाया था और लेवी को लेकर पर्चा भी चिपकाया था.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही