Search

 
 
 

रांची : दो दिवसीय महाविभूति कलश व चरणपादुका स्थापना दिवस संपन्न

औघड़ भगवान राम आश्रम, अघोर पथ में श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा का दो दिवसीय अघोरेश्वर भगवान राम महाविभूति कलश एवं चरणपादुका स्थापना दिवस सह आदिगुरु भगवान दत्तात्रेय जयंती सम्पन्न हुआ.
 

Ranchi : औघड़ भगवान राम आश्रम, अघोर पथ में श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा का दो दिवसीय अघोरेश्वर भगवान राम महाविभूति कलश एवं चरणपादुका स्थापना दिवस सह आदिगुरु भगवान दत्तात्रेय जयंती सम्पन्न हुआ. 

 

इस अवसर पर नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से पधारे पूज्य उत्साही राम जी ने अघोरेश्वर स्मृति स्थल पर आरती-पूजन कर अष्टयाम संकीर्तन का समापन शुक्रवार को कराया.

 

कार्यक्रम के पहले दिन निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर भी लगाया गया, जिसमें 206 मरीजों की जांच कर उन्हें दवाएं दी गईं. डॉ. एस.एन. सिन्हा सहित सात चिकित्सकों की टीम ने सेवा दी. शिविर में ब्लड शुगर, हीमोग्लोबिन, लिपिड प्रोफाइल, यूरिक एसिड आदि की जांच की एवं सुविधा उपलब्ध कराई गई.

 

समापन दिवस पर लघु गोष्ठी का आयोजन हुआ. मंगलाचरण शाम्भवी शाहदेव व साथियों ने प्रस्तुत किया. वक्ताओं में इंद्रजीत सिंह, बिरेन्द्र चौबे, सुदर्शन सिंह और मनमथनाथ देवघरिया ने विचार रखे.

 

पूज्य उत्साही राम जी ने अपने आशीर्वचन में सदस्यों का मार्गदर्शन किया. धन्यवाद ज्ञापन यदुनाथ शाहदेव और संचालन हेमंत नाथ शाहदेव ने किया. गोष्ठी के बाद प्रसाद वितरण और रात में जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण किया गया. कार्यक्रम में जमशेदपुर, डालटनगंज, सिमडेगा, गुमला, धनबाद शाखाओं से सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही