Search

Ranchi : BAU के दो वरिष्ठ प्रोफेसर सेवानिवृत्त, डॉ आलोक व डॉ कौशल को मिली नई जिम्मेदारी

Ranchi : बिरसा कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू) के वरिष्ठ प्रोफेसर एवं पशु विकृति विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ एमके गुप्ता 37 वर्षों की सेवा के बाद 31 मई को सेवानिवृत्त हो गए. वे पिछले एक वर्ष से पशु चिकित्सा एवं पशुपालन संकाय के डीन का अतिरिक्त प्रभार भी संभाल रहे थे. इसके अलावा उन्होंने निदेशक आवासीय शिक्षा-सह-डीन, स्नातकोत्तर अध्ययन संकाय और जैव प्रौद्योगिकी महाविद्यालय के प्रभारी के रूप में भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं.
 
सोमवार को पशु चिकित्सा महाविद्यालय में कुलपति डॉ एससी दुबे की अध्यक्षता में उनके सम्मान में विदाई समारोह आयोजित किया गया. कुलपति ने कहा कि अपने पेशे पर गर्व करना चाहिए और वरिष्ठ शिक्षकों एवं कर्मियों के प्रति कृतज्ञता का भाव रखना चाहिए.

समारोह में विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों और कर्मचारियों ने डॉ गुप्ता के शिक्षक, वैज्ञानिक और प्रशासक के रूप में योगदान की सराहना की और उनके स्वस्थ एवं सफल भविष्य की कामना की.

इस अवसर पर पशुपालन प्रसार शिक्षा विभाग के अध्यक्ष डॉ आलोक कुमार पांडेय को पशु चिकित्सा एवं पशुपालन संकाय का प्रभारी डीन नामित किया गया. कार्यक्रम में स्वागत भाषण डॉ पांडेय ने दिया, जबकि डॉ नंदनी कुमारी ने मानपत्र प्रस्तुत किया. संचालन डॉ अर्पणा और धन्यवाद ज्ञापन डॉ सुरेश मेहता ने किया.

वहीं, वनवर्धन एवं कृषि वानिकी विभाग के अध्यक्ष डॉ एमएस मलिक भी 31 मई को सेवानिवृत्त हो गए. वर्ष 2005 में सीधी भर्ती के माध्यम से प्रोफेसर नियुक्त हुए डॉ मलिक लंबे समय से वानिकी संकाय के डीन का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे थे. उनके सम्मान में वानिकी संकाय में विदाई समारोह आयोजित किया गया.

सेवानिवृत्ति के बाद वन उत्पाद एवं उपयोगिता विभाग के अध्यक्ष डॉ कौशल कुमार को वानिकी संकाय का प्रभारी डीन बनाया गया है. इसके अलावा, निदेशक प्रसार शिक्षा का कार्यभार संभाल रहीं डॉ रेखा सिन्हा की अस्वस्थता के कारण मृदा विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ डीके शाही को प्रभारी निदेशक प्रसार शिक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही