Ranchi : दैनिक मजदूरी मांग को लेकर राज्यभर के 259 उद्यान मित्रों ने लोकभवन के समक्ष अनिश्चितकालीन धरना पर बैठ गए है. इस मौके पर विरोध प्रदर्शन करने वाले लोगों ने कहा कि राज्य के सभी प्रखंड में एक-एक उद्यान मित्र है. ये सभी किसानों के बीच कृषि से संबंधित बीच का लाभ दिलाने का काम करते है.
किसानों को बागवानी, बीज, मशरूम, माली और बागवानी मित्र को प्रशिक्षण देने का काम करते है. इसके अलावा किसानों को ओल, अदरक और सब्जी बीज, ग्रीन हाउस, पॉली हाउस, केसीसी का फार्म भरने का काम भी कराया जाता है.

धरने पर बैठे उद्यान मित्र
इसके साथ ही किसनों को मिलने वाले सरकार की योनजाओ को कृषि लोन भी दिलाने का काम करते है. खेती करने वाले जमीन का फ्लोटिंग सर्वे भी कराए जाते है. किसानों की मिट्टी की जांच भी कराई जाते हैं.
हर दिन मिलता है 50 रुपये, घर चलाना मुश्किल
राज्यभर से आए उद्यान मित्रों ने बताया कि काम के एवज में प्रतिदिन 50 रुपये मिलता है. काम के शुरूआत में वेतन 250 रुपये मिलता था. अब 1500 रुपये महीने मानदेय के रूप में दिए जा रहे हैं. श्रमिक मजदूर के तर्ज में वेतन मांग को लेकर कई बार विधायक सांसद से मुलाकात कर चुके है. बावजूद इसके कोई समाधान नहीं निकल सका और आंदोलन करने पर मजबूर होना पड़ा. उद्यान मित्रों की नियुक्ति के दौरान ही हर साल मानदेय बढ़ोतरी का प्रावधान था, लेकिन 2019 से लेकर 2026 तक नहीं बढ़ाए गए. आज काम करते दस साल हो गए है.
इस मौके पर जिला अध्यक्ष सनीत कुमार महतो, सचिव सतिस यादव, उपाध्यक्ष राजेंद्र नायक, कोषाध्यक्ष रामकुमार वर्मा, मुन्ना सि़ह, सुधांशु सिंह, सुरेश मुर्मू, रंजन सिंह, चोलेशवर महतो, रामसुंदर मेहता शामिल थे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.


Leave a Comment