Search

 
 
 

रांची :  अनियंत्रित कार दुकान में जा घुसी, बाल-बाल बचे लोग

जिले के सदर थाना क्षेत्र स्थित तिरिल बस्ती में आज सुबह एक कार अनियंत्रित होकर दुकान में घुस गई. हालांकि गनीमत रही कि दुकान में सामान ले रहे ग्राहकों की जान बच गई. कार चालक पेशे से शिक्षक बताये जा रहे हैं.
 

Ranchi : जिले के सदर थाना क्षेत्र स्थित तिरिल बस्ती में आज सुबह एक कार अनियंत्रित होकर दुकान में घुस गई. हालांकि गनीमत रही कि दुकान में सामान ले रहे ग्राहकों की जान बच गई. कार चालक पेशे से शिक्षक बताये जा रहे हैं.  

 

जानकारी के अनुसार,  तिरिल बस्ती स्थित एक मेडिकल शॉप में ग्राहक सामान ले रहे थे. तभी अचानक एक अनियंत्रित कार दुकान में घुस गई. ग्राहकों ने किसी तरीके से अपनी जान बचाई. वहीं इस हादसे में सड़क पर खड़ी स्कूटी और दुकान को नुकसान पहुंचा है. 

 

सदर थाना प्रभारी कुलदीप कुमार ने इस संबंध में बताया कि अब तक दोनों पक्षों की ओर से कोई आवेदन नहीं दिया गया है. कार चालक ने नुकसान की भरपाई करने की बात कही है, जिसके बाद लोगों ने आपसी समझौता कर लिया है. 

 

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही