Search

सांसद प्रतिनिधि बनने पर रांची विवि कर्मियों ने अर्जुन राम का किया स्वागत

Ranchi : कांके क्षेत्र के लिए सांसद प्रतिनिधि मनोनीत किए जाने पर अर्जुन राम का रांची विश्वविद्यालय के कर्मचारियों, रांची महिला महाविद्यालय के कर्मचारियों और वोकेशनल टीचर एसोसिएशन की ओर से स्वागत किया गया. कार्यक्रम में कर्मचारियों और समर्थकों ने फूल-माला एवं गुलदस्ता देकर उनका अभिनंदन किया.

 

भारत सरकार के रक्षा राज्य मंत्री और रांची सांसद संजय सेठ ने अर्जुन राम को अपना आधिकारिक सांसद प्रतिनिधि नियुक्त किया है. इस मनोनयन के बाद विश्वविद्यालय कर्मचारियों और शिक्षकों ने खुशी जताते हुए सांसद संजय सेठ के प्रति आभार व्यक्त किया.

 

स्वागत समारोह में अर्जुन राम के पहुंचते ही कर्मचारियों और समर्थकों ने नारेबाजी कर उनका स्वागत किया. वोकेशनल टीचर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अटल पांडेय ने उन्हें तुलसी का पौधा भेंट किया, जबकि कर्मचारी नेता विरेंद्र वर्मा ने चुनरी ओढ़ाकर सम्मानित किया. अवधेश ठाकुर ने पौधा और अन्य कर्मचारियों व महिला कर्मियों ने पुष्पगुच्छ देकर अभिनंदन किया.

 

डॉ. अटल पाण्डेय ने कहा कि सांसद प्रतिनिधि के रूप में अर्जुन राम कांके विधानसभा क्षेत्र में सांसद संजय सेठ के प्रतिनिधि के तौर पर कार्य करेंगे. वे क्षेत्र की समस्याओं को प्रशासन तक पहुंचाने और विकास योजनाओं की निगरानी की जिम्मेदारी निभाएंगे.

 

अर्जुन राम ने सांसद संजय सेठ और पार्टी नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि वे पूरी निष्ठा के साथ जिम्मेदारी निभाएंगे और कांके क्षेत्र के विकास व जनता की सेवा के लिए काम करेंगे.

 

कार्यक्रम में विरेन्द्र वर्मा, सुधीर मंडल, नीलु कुजूर, लक्ष्मण, मनोज महतो, संदीप, मुकेश, पुष्कर, विजय वर्मा, संजय, सुमीत, मंजय, शमीम, राजू, सुनील, रत्ना, रेखा, पायल, राखी, सोनी, सुमी, रेनु लकड़ा, मंजु हेमब्रोम, नशीमा, गुड़िया गोप समेत बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित थे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//