Search

 
 
 

रामनवमी के कारण रांची विवि की परीक्षा स्थगित, नई तिथि जारी

रांची विश्वविद्यालय ने रामनवमी पर्व के मद्देनजर पीजी सेमेस्टर-II (2024-26) की एक परीक्षा को स्थगित कर दिया है. विश्वविद्यालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, 27 मार्च 2026 को निर्धारित एमबीए सेमेस्टर-II (पेपर CC-205) की परीक्षा अब 1 अप्रैल 2026 को आयोजित की जाएगी.
 

Ranchi : रांची विश्वविद्यालय ने रामनवमी पर्व के मद्देनजर पीजी सेमेस्टर-II (2024-26) की एक परीक्षा को स्थगित कर दिया है. विश्वविद्यालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, 27 मार्च 2026 को निर्धारित एमबीए सेमेस्टर-II (पेपर CC-205) की परीक्षा अब 1 अप्रैल 2026 को आयोजित की जाएगी.

 

 

पहले यह परीक्षा 27 मार्च को दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक होनी थी, जिसे अब नई तिथि पर उसी समय में लिया जाएगा. विश्वविद्यालय प्रशासन ने संबंधित केंद्र अधीक्षकों को निर्देश दिया है कि वे परीक्षा संचालन से जुड़े सभी नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करें.

 

साथ ही विश्वविद्यालय ने यह भी स्पष्ट किया है कि परीक्षा से संबंधित किसी भी प्रकार की गड़बड़ी, जैसे नकल या अव्यवस्था की स्थिति में सख्त कार्रवाई की जाएगी और पुनः परीक्षा का मौका नहीं दिया जाएगा. छात्रों को सलाह दी गई है कि वे अपने-अपने विभाग से परीक्षा कार्यक्रम की पुष्टि कर लें.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही