Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची विवि ने बदला कार्यक्रम, 17 मार्च से होगी पीजी सेमेस्टर-2 की परीक्षा

रांची विश्वविद्यालय ने सत्र 2024-26 के तहत पीजी सेमेस्टर-2 (नियमित एवं व्यावसायिक पाठ्यक्रम) की परीक्षा तिथियों में बदलाव करते हुए संशोधित कार्यक्रम जारी कर दिया है.
Advertisement
Advertisement

Ranchi : रांची विश्वविद्यालय ने सत्र 2024-26 के तहत पीजी सेमेस्टर-2 (नियमित एवं व्यावसायिक पाठ्यक्रम) की परीक्षा तिथियों में बदलाव करते हुए संशोधित कार्यक्रम जारी कर दिया है. 

 

पहले यह परीक्षा 25 फरवरी से प्रस्तावित थी, लेकिन अब इसे 17 मार्च से आयोजित किया जाएगा. इस संबंध में विश्वविद्यालय प्रशासन ने आधिकारिक अधिसूचना जारी कर सभी संबद्ध कॉलेजों को आवश्यक दिशा-निर्देश भेज दिए हैं.

 

विश्वविद्यालय सूत्रों के अनुसार, परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव का प्रमुख कारण नगर निगम चुनाव है. चुनाव के दौरान बड़ी संख्या में शिक्षकों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी लगने से परीक्षा संचालन प्रभावित होने की आशंका थी.

 

इसके अलावा प्रस्तावित जेपीएससी परीक्षा और छात्र संगठनों द्वारा होली के बाद परीक्षा कराने की मांग को भी ध्यान में रखा गया. सभी पहलुओं पर विचार-विमर्श के बाद यह निर्णय लिया गया. संशोधित कार्यक्रम के अनुसार परीक्षाएं दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित की जाएंगी.

CC-201 की परीक्षा 17 मार्च

CC-202 की परीक्षा 19 मार्च

CC-203 की परीक्षा 23 मार्च

CC-204 की परीक्षा 25 मार्च 


इन तिथियों में वाणिज्य, भौतिकी, रसायन विज्ञान, गणित, इतिहास, हिंदी, अंग्रेजी, अर्थशास्त्र, राजनीति विज्ञान, दर्शनशास्त्र, भूगोल, वनस्पति विज्ञान एवं प्राणिशास्त्र सहित विभिन्न विषयों की परीक्षाएं संपन्न कराई जाएंगी. व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की परीक्षाएं भी संशोधित तिथियों के अनुसार आयोजित होंगी.

 

17 मार्च को CC-201 (आईडी) और 405 (सीएमटी), 19 मार्च को CC-202, CC-205 (आईडी) और 406 (सीएमटी), 23 मार्च को CC-203, EC-201 (ऑडिट) और 407 (सीएमटी) की परीक्षा होगी.


अन्य पेपरों की परीक्षाएं 25, 27 और 30 मार्च को निर्धारित की गई हैं. इन परीक्षाओं में आर्कियोलॉजी एंड म्यूजियोलॉजी, बायोटेक्नोलॉजी, क्लिनिकल साइकोलॉजी, ई-कॉमर्स, फैशन डिजाइनिंग, फिल्म स्टडीज, मास कम्युनिकेशन, पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन, रूरल डेवलपमेंट सहित कई व्यावसायिक एवं पारंपरिक विषय शामिल हैं.

 

विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि संशोधित परीक्षा कार्यक्रम आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है. विद्यार्थियों को नई तिथियों के अनुसार तैयारी सुनिश्चित करने और किसी भी जानकारी के लिए संबंधित विभाग या कॉलेज से संपर्क करने की सलाह दी गई है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही