Search

 
 
 

रांची विश्वविद्यालय में यूजी नामांकन प्रक्रिया शुरू, 12 जून से करें आवेदन

Ranchi: रांची विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-2030 के लिए स्नातक (यूजी) पाठ्यक्रमों में नामांकन की तिथि जारी कर दी है. NEP 2020 और FYUGP (फोर ईयर अंडर ग्रेजुएट प्रोग्राम) के तहत संचालित नियमित और व्यावसायिक/सेल्फ फाइनेंसिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश चांसलर पोर्टल के माध्यम से होगा.
 

Ranchi: रांची विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-2030 के लिए स्नातक (यूजी) पाठ्यक्रमों में नामांकन की तिथि जारी कर दी है. NEP 2020 और FYUGP (फोर ईयर अंडर ग्रेजुएट प्रोग्राम) के तहत संचालित नियमित और व्यावसायिक/सेल्फ फाइनेंसिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश चांसलर पोर्टल के माध्यम से होगा.

 

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 12 जून 2026 से 29 जून 2026 तक चलेगी. इसके बाद कॉलेजों द्वारा 3 जुलाई 2026 को चयन सूची प्रकाशित की जाएगी. चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन और नामांकन की प्रक्रिया 4 जुलाई से 14 जुलाई 2026 तक पूरी की जाएगी.

 

विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि यदि सत्र शुरू होने के बाद भी सीटें रिक्त रहती हैं तो नामांकन प्रक्रिया आगे भी जारी रखी जा सकती है. छात्रों को एक ही लॉगिन के माध्यम से एक या अधिक विषयों और एक से अधिक कॉलेजों में आवेदन करने की सुविधा दी गई है.

 

विश्वविद्यालय व राज्य सरकार के नियमों के अनुसार, मेरिट सूची तैयार की जाएगी और आरक्षण नीति का पालन अनिवार्य होगा. झारखंड सरकार द्वारा जारी प्रमाण पत्र ही मान्य होंगे, जबकि राज्य के बाहर के प्रमाण पत्र स्वीकार नहीं किए जाएंगे. नामांकन के समय मूल प्रमाण पत्रों का सत्यापन किया जाएगा. आवेदन और नामांकन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन चांसलर पोर्टल के माध्यम से संबंधित कॉलेज/विभाग की शुल्क संरचना के अनुसार करना होगा.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

बेहतर अनुभव व ज्यादा खबरों के लिए ऐप पर जाएं

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
Scan QR Code
Available on App Store & Play Store
Download for Android Download for iOS
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही