Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची हिंसा केस : कोर्ट ने अरमान, मो.अमजद, मो. रमजान और मो. जाज के पुलिस रिमांड की दी इजाजत, आरोपी बतायेंगे मास्टरमाइंड कौन!

  Ranchi : रांची में 10 जून को जुमे की नमाज के बाद हुई हिंसा के पीछे का मास्टरमाइंड कौन है? इस पूरी घटना को कैसे अंजाम दिया गया? इसकी परत दर परत खोलने में रांची पुलिस लगी हुई है. इस बीच रांची पुलिस में जिन आरोपियों को गिरफ़्तार किया है उनमें से चार अभियुक्तों अरमान, मोहम्मद अमजद, मोहम्मद रमजान और मोहम्मद जाज को रिमांड पर लिया है. रांची पुलिस ने कोर्ट की इजाजत पर चारों को दो दिन की पुलिस रिमांड पर लिया है और इनसे पूछताछ की जा रही है. पढ़ें - ईडी">https://lagatar.in/jacqueline-fernandez-reaches-ed-office-on-agencys-radar-in-thug-sukesh-chandrashekhar-case/">ईडी

दफ्तर पहुंचीं जैकलीन फर्नांडिस, ठग सुकेश चंद्रशेखर मामले में एजेंसी की रडार पर
इसे भी पढ़ें - Maharashtra">https://lagatar.in/new-news-amidst-maharashtra-crisis-ed-summons-sanjay-raut-called-for-questioning-tomorrow/">Maharashtra

Crisis के बीच नयी खबर,संजय राउत को ED का समन, कल पूछताछ के लिए बुलाया

कई लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है

बता दें कि मेन रोड में हुई हिंसा और उपद्रव के मामले में पुलिस ने अब तक कई लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार लोगों में से कुछ का अभी रिम्स में इलाज चल रहा है. वहीं 5 थाना क्षेत्रों में रहने वाले 155 लोगों पर 107 के तहत निरोधात्मक कार्रवाई की गई है. पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज, कॉल डंप और ड्रोन कैमरा के जरिए अन्य उपद्रवियों की पहचान करने में जुटी हुई है. हिंसा के बाद पुलिस उपद्रवियों की तलाश में जुट गई है. इसी क्रम में विशेष जांच दल 42 स्थानों पर छापेमारी भी की थी. डोरंडा, लोअर बाजार, डेली मार्केट और हिंदपीढ़ी थाने में 36 नामजद के अलावा 11 हजार अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज की गई है. इसे भी पढ़ें - Wipro">https://lagatar.in/wipro-chairman-gave-his-opinion-on-diet-said-those-who-go-on-diet-die-every-day-but-those-who-eat-and-drink-die-once/">Wipro

के चेयरमैन ने डाइट पर दी अपनी राय, कहा, ‘जो लोग डाइट करते वो हर दिन मरते, पर जो खाते-पीते वो एक बार मरते’ [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही