Ranchi: राजधानी रांची के झारखंड हाईकोर्ट के समीप कार और ऑटो में भीषण टक्कर हुई. टक्कर के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई, जिसमें दोनों वाहन जलकर राख हो गए. इस सड़क हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. जिनको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं, दमकल की टीम घटनास्थल पर पहुंची है.
आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही है. बताया जाता है कि कार और ऑटो दोनों विपरीत दिशा में आ रहे थे. जिसके बाद सीधी भिड़ंत हो गई. भिड़ंत इतनी तेज थी कि दोनों वाहन जल कर राख हो गए. फिलहाल पुलिस घटनास्थल पर पहुंची है और राहत बचाव कार्य में जुटी हुई है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.


Leave a Comment