Search

Ranchi : बारिश से शहर की सड़कों पर जलजमाव, पैदल चलना मुश्किल

Ranchi : बुधवार दोपहर बाद हुई तेज बारिश ने नगर निगम की मानसून तैयारियों की पोल खोल दी. शहर के कई इलाकों में जलजमाव हो गया, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. संत जॉन स्कूल के पास, रातु रोड, बड़ा तालाब और आसपास के कई क्षेत्रों में सड़क पर पानी भर गया. जलजमाव के कारण पैदल चलने वालों और वाहन चालकों को आवाजाही में दिक्कत हुई.
 
बारिश से बचने के लिए कई लोग सड़क किनारे दुकानों और अन्य स्थानों पर शरण लेते नजर आए. बारिश थमने के बाद एक साथ बड़ी संख्या में वाहन सड़कों पर निकल आए, जिससे कई प्रमुख मार्गों पर जाम लग गया. सड़क पर जमे पानी के कारण यातायात की रफ्तार भी धीमी रही.

बारिश के बाद एक बार फिर शहर में जलनिकासी व्यवस्था और नगर निगम की मानसून तैयारियों पर सवाल खड़े हो गए. स्थानीय लोगों ने बताया कि हर बारिश में शहर के कई हिस्सों में जलजमाव की यही स्थिति बन जाती है, लेकिन स्थायी समाधान अब तक नहीं हो पाया है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही