Ranchi: राजधानी रांची में सूरज की गरमाहट से मौसम सामान्य होता नजर आ रहा है. अधिकतम तापमान 25 डिग्री के साथ शहर में हल्की ठंड के साथ मौसम औसत है. हल्की हवा के कारण सुबह शाम में ठंड अभी-भी महसूस होती है. हालांकि मौसम साफ है. अगर तापमान की बात करें, तो न्यूनतम तापमान 14 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है.
कई जिलों में पारा 10 डिग्री से नीचे
मौसम विभाग के अनुसार, रांची के तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है. जबकि राज्य के गुमला, खूंटी, बोकारो, हजारीबाग, डाल्टनगंज और सिमडेगा में अभी-भी ठंड का असर है. कई जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे है. गुमला में न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री दर्ज किया गया. जबकि खूंटी में 8.6 डिग्री, बोकारो में 8.8 डिग्री, डाल्टनगंज में 9.1 डिग्री, हजारीबाग में 9.3 डिग्री तथा सिमडेगा में 9.7 डिग्री तापमान दर्ज किया गया.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें



Leave a Comment