Search

 
 
 

Ranchi : रिनपास की नशा मुक्ति मैराथन के विजेताओं को मिला सम्मान, प्रतिभागियों को बांटे गए प्रमाण पत्र

Ranchi : रिनपास के शताब्दी वर्ष के अवसर पर आयोजित पहली नशा मुक्ति मैराथन के विजेताओं और सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया.
 

Ranchi : रिनपास के शताब्दी वर्ष के अवसर पर आयोजित पहली नशा मुक्ति मैराथन के विजेताओं और सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया.

इसे भी पढ़ें...


प्रमाण पत्र का वितरण रिनपास की निदेशक डॉ. जयति सिमलाई, उप निदेशक (प्रशासन) मिथिलेश कुमार चौधरी और चिकित्सा अधीक्षक ने किया. इस मौके पर सभी प्रतिभागियों और विजेताओं को बधाई दी गई.

Uploaded Image

प्रमाण पत्र दिए गए

अधिकारियों ने कहा कि नशामुक्त और स्वस्थ समाज बनाने में युवाओं की भागीदारी बहुत जरूरी है. उन्होंने लोगों से नशे से दूर रहने और दूसरों को भी इसके लिए जागरूक करने की अपील की.


रिनपास की ओर से आयोजित इस मैराथन का उद्देश्य लोगों, खासकर युवाओं में नशा मुक्ति, मानसिक स्वास्थ्य और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता बढ़ाना था.


मैराथन में विद्यार्थियों, स्वास्थ्यकर्मियों, रिनपास के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बड़ी संख्या में आम लोगों ने भी भाग लिया और नशामुक्त समाज का संदेश दिया.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही